Jaunpur News: उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी दो चरणों में गैस रिफिल सब्सिडी, 4.12 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव तथा राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।


इस दौरान 500 से अधिक उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर और जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने 15 चिह्नित लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।


अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 4,12,891 उज्ज्वला लाभार्थी योजना से आच्छादित हैं। दीपावली के अवसर पर पहले चरण में 31 दिसंबर 2026 तक गैस रिफिल बुकिंग के सापेक्ष सब्सिडी की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में होली के अवसर पर 1 जनवरी से 31 मार्च 2027 तक गैस रिफिल बुकिंग कराने पर सब्सिडी की राशि खातों में अंतरित की जाएगी।


राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया गया है। त्योहारों पर गैस रिफिल सब्सिडी देना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिचायक है, ताकि गरीब परिवार भी त्योहार खुशियों और सम्मान के साथ मना सकें।


कार्यक्रम में लाभार्थियों को गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी अपडेट कराने की सलाह दी गई, जिससे वे विशेष सब्सिडी योजना का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Poetry: समझाना आ गया

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!