Jaunpur News: साधु वेश में रावण ने किया सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाए राम

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में चल रही श्रीरामलीला में गुरुवार की रात सीता हरण और शबरी के प्रेम प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से भावविभोर कर दिया।

मंचन के दौरान रावण साधु का वेश धारण कर पंचवटी पहुंचता है और माता सीता से भिक्षा मांगता है। इसके बाद छलपूर्वक माता सीता का हरण कर उन्हें लंका ले जाता है। इस दृश्य का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो उठे। वहीं दूसरे प्रसंग में भगवान श्रीराम, माता सीता की खोज करते हुए शबरी के आश्रम पहुंचते हैं। यहां शबरी भगवान राम के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और प्रेम प्रकट करते हुए उन्हें बेर खिलाती हैं। भगवान श्रीराम भी शबरी के प्रेम और भक्ति को स्वीकार करते हुए उनके जूठे बेर खाते हैं। इस प्रसंग ने भक्ति और समर्पण का संदेश दिया।

रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदन जायसवाल, शंभू सेठ, अरविंद, मनीष और शिवकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!