जागो भाइयों जागो
-----------------
जले,छले,दले,तले,कलेजा फाड़ लोगे क्या
हैं सवर्ण, रोम-रोम तक उखाड़ लोगे क्या
तुम न दौड़ पा रहे तो टांग मेरी तोड़ दो
तुम न उड़ सको तो मेरे हौंसले मरोड़ दो
संविधान में समानता की आड़ लोगे क्या
हैं सवर्ण, रोम-रोम तक उखाड़ लोगे क्या
गुनाह कुछ किये नहीं, गुनाहगार हो गए
न जांच की थी सांच की कसूरवार हो गए
बिना लिए रिजर्व भीख तुम पछाड़ लोगे क्या
हैं सवर्ण, रोम-रोम तक उखाड़ लोगे क्या
ये देश है हमारा भी संवारा हमने खून से
मुगल कुषाण हूण से लड़े थे हम जुनून से
हमारे सारे त्याग को जमीं में गाड़ दोगे क्या
हैं सवर्ण रोम-रोम तक उखाड़ लोगे क्या
नहीं हैं कम,किसी से हम,ये साजिशें करो नहीं
भिलेन बनाके नायकों को, बुद्धि में भरो नहीं
सियार को शेरों से ज्यादा स्नेह-लाड़ दोगे क्या
हैं सवर्ण, रोम रोम तक उखाड़ लोगे क्या
तुम बता रहे हो कि सवर्ण जग के श्राप हैं
हम बता रहे हैं अब भी हम तुम्हारे बाप हैं
सो रहे हैं शेर अब जगा दहाड़ लोगे क्या
हैं सवर्ण, रोम रोम तक उखाड़ लोगे क्या
भ्रमित किए हो अब तलक हमें जो झूठ बोल के
अबादी कम नहीं,रखेंगे सारी पोल खोल के
हम शेर थे,रहेंगे शेर, तुम पछाड़ लोगे क्या
हैं सवर्ण, रोम रोम तक उखाड़ लोगे क्या
सुरेश मिश्र
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)