जौनपुर। शीतला चौकियां धाम क्षेत्र में स्थित रामदासपुर नेवादा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा कथा का आयोजन किया गया है जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। कथा 17 नवंबर मंगलवार की सायं 5 बजे से प्रारंभ होगी जो रात्रि 9 बजे तक चलेगी। आयोजक मण्डल कार्यकर्ताओ द्वारा जनपद के समस्त कथा धर्मप्रेमियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। इस बार होने वाले संगीतमय श्रीराम कथा व्यास अनिल पाण्डेय मानस वत्सल अपने मुखार बिन्द से श्रीराम कथा श्रवण का मौका कथा धर्म प्रेमियों को प्रवचन सुनने को मिलेगा। आयोजनकर्ताओं द्वारा समस्त कथा धर्मप्रेमियों से अपील की है कि कथा पंडाल में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: छठ महापर्व पर सीमा सिंह के घर पहुंचे राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
