19 शिकायतें पहुंचीं, मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का नहीं हो सका निस्तारण
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस का जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने कुल 19 शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
समाधान दिवस में मनहन गांव निवासी बजरंगी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता गुलाबचन्द्र सरोज के बेटे सुरेश सरोज ने हाईवे स्थित बीबनमऊ और महिमापुर गांव की सरहद पर बने सरकारी नाले पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बीबनमऊ के हल्का लेखपाल रामबिलास को टीम गठित कर नाले की पैमाइश और सीमांकन कराने तथा अवैध कब्जा पाए जाने पर उसे हटवाने का निर्देश दिया।
वहीं, मझगवां कला गांव निवासी मीरा देवी ने विपक्षी पर उनकी जमीन में बाउंड्रीवाल और रास्ता बनवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित हल्का लेखपाल और पुलिस उपनिरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पैमाइश कराने और जांच के बाद ही निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में नेवादा गांव निवासी जगन्नाथ ने बताया कि वह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे हैं, लेकिन विपक्षी सुनील जबरन रास्ता बनवाने के लिए निर्माण कार्य रुकवा रहे हैं। जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल गोविंद को मौके पर पैमाइश कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा जमीन सरकारी पाए जाने पर नियमानुसार रास्ता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसके अलावा अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर मौके पर जांच करने और विवादों का समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: जीजीआईसी विकास नगर में बाल मेला का हुआ आयोजन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)