विश्व मधुमेह दिवस पर छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 14 नवंबर 2026 को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “मधुमेह के प्रति समय रहते कदम उठाना” रखी गई। कार्यक्रम में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रो. नगमा यासमीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मधुमेह वर्तमान समय की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसकी समय रहते पहचान, नियमित जांच और उचित उपचार बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और मधुमेह के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं नियमित रक्त शर्करा की जांच से इस बीमारी को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में अनीता, शिल्पी, साक्षी भारती, संजना भारती एवं असमा फातिमा ने अपने भाषणों एवं आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से मधुमेह से बचाव, शुरुआती लक्षणों की पहचान और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा समाज को मधुमेह की रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर शाहीन अंसारी भी मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें | 📢महत्वपूर्ण सूचना | शानदार लकी ऑफर!🎁
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


