Bareilly News: मातृशक्ति का समर्पण राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय: संजीव अग्रवाल

Naya Savera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। दीपावली के अवसर पर मातृशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम  में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं सहित सफाईकर्मी माताओं- बहनों को सम्मानित किया। पंडित राधे श्याम कथावाचक आडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में हमारी मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है। स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आगे बोलते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबन इंजन सरकार महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, अरुण कश्यप, हर्षित, डाॅ. गौरव गंगवार, सुंदरम सक्सेना, अमित सक्सेना, नीतू अग्रवाल, गीता चोरसिया, रजनी देवी, पिंकी लखेरा, नीलम, निर्मला, नीलम सक्सेना, विमला कन्नौजिया, सरिता, मधु, शकुंतला, पूजा, सपना आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों रुपए के गहने को किया पार 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!