नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में चोरों ने बुधवार रात तीन घरों को निशाना बनाया। चोरी की घटना बुधवार की रात हुई जब चोरों ने गिरिजा देवी के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। दूसरी घटना उसी रात की है,होरीलाल निषाद के घर जहां चोरों ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया,वहीं तीसरी घटना अभिषेक सिंह के बंद मकान में हुई। चोर खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां से भी हजारों रुपये के सामान चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।
पीड़िता गिरिजा देवी, होरीलाल निषाद व अभिषेक सिंह ने चंदवक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए खुफिया जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है और शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दीपावली सुख-शांति और सद्भाव का पर्व : कुलपति
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)