Mumbai News: केईएम अस्पताल के अधिष्ठाता पद पर नियुक्त करें MPSC से योग्य उम्मीदवार : गलगली

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। केईएम अस्पताल में लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों, दिव्यांग व्यक्तियों और उनके परिजनों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष हरीश भांदिर्गे से मुलाकात कर तीन पन्नों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। गलगली ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि केईएम अस्पताल के अधिष्ठाता (Dean) पद पर महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) के माध्यम से पात्रता प्राप्त योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति की जाए। ज्ञापन में केईएम अस्पताल की लिफ्टों की मरम्मत, नई लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया तथा लिफ्ट बंद रहने की स्थिति में मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। विशेष रूप से दिव्यांग, फ्रैक्चर से पीड़ित और गंभीर मरीजों के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना संभव नहीं है। ऐसे में उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष से अनिल गलगली केईएम अस्पताल में लिफ्ट की मरम्मत और नई लिफ्ट लगाने के मुद्दे पर लगातार पत्राचार कर रहे हैं और प्रशासन से फॉलोअप ले रहे हैं। लगातार प्रयासों के बावजूद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से उठाया। गलगली ने कहा कि अस्पताल का प्रशासनिक कामकाज अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए अधिष्ठाता पद पर MPSC से पात्रता प्राप्त योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति जरूरी है। वर्तमान में प्रभारी अधिष्ठाता कार्यरत हैं, जिनके प्रशासनिक कामकाज को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, अस्पताल के प्रशासनिक संचालन में आवश्यक दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, स्वच्छता, लिफ्ट व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की नियमित निगरानी करने की भी मांग की है। मरीजों को सुरक्षित और सुगम चिकित्सा सुविधा मिलना उनका अधिकार है। लिफ्ट की समस्या के कारण किसी भी मरीज के इलाज में बाधा नहीं आनी चाहिए, यह स्पष्ट भूमिका अनिल गलगली ने रखी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीआरपी ने सतना से लापता व्यक्ति को जौनपुर स्टेशन पर खोजा, परिजनों को सौंपा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!