Jaunpur News: मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गुरुवार को पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 445/2026 के वांछित आरोपी संजय मिश्रा पुत्र मंगला प्रसाद निवासी सेवा का पुरा, पाली को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 118(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी मोतीलाल और महिला आरक्षी खुशी यादव शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें | बैंक ऑफ अमेरिका की जारी नई रिपोर्ट ने दुनियाँ को चौंकाया! भारत की अर्थव्यवस्था में वैश्विक भरोसे का महाविस्फोट! 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!