नया सवेरा नेटवर्क
डोभी। क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में खेलकूद के प्रति उत्साह बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गणेश राय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात गणेश राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी, मंत्री संतोष सिंह एवं अरविंद के कर-कमलों द्वारा विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर समस्त ए.आर.पी., समस्त नोडल संकुल, तथा क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक, अध्यापक एवं खेल अनुदेशक उपस्थित रहे। संचालन सतीश कुमार यादव द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान पी.एम. बगेरवा और यू.पी.एस. तराव के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी दर्शकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
विजेता खिलाड़ियों में
दौड़ 50 मी. प्रा.बालक वर्ग में शिवम यादव अमरौना एवं बालिका वर्ग में आस्था चदवक प्रथम रहे।
दौड़ 100 मी. प्रा.बालक वर्ग में अरमान विसुनपुर एवं बालिका वर्ग में आस्था चदवक प्रथम रहे।
दौड़ 100 मी. उ.प्रा.बालक वर्ग में सूरज विसौरी एवं बालिका वर्ग में अंशिका बगेरवा प्रथम रहे।
दौड़ 200 मी. प्रा बालक वर्ग में अरमान विसुनपुर एवं बालिका वर्ग में आस्था चदवक प्रथम रहे।
दौड़ 200 मी. उ.प्रा.बालक वर्ग में सूरज विसौरी एवं बालिका वर्ग में अंशिका हरिहरपुर प्रथम रहे।
दौड़ 400 मी. उ.प्रा.बालक वर्ग में किशन राजभर अमरौना एवं बालिका वर्ग में रोशनी हरिहरपुर प्रथम रहे।
लंबी कूद में प्राथमिक बालक वर्ग में शिवम यादव अमौराना एवं बालिका वर्ग में मीनू यादव अमौराना - 3.6 मी. प्रथम रहे।
लंबी कूद उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में किशन अमौरा - 4.20 मी एवं बालिका वर्ग में अमृता सोनकर हरिहरपुर - 3.40 मी. प्रथम रहे।
ऊँची कूद (प्राथमिक): बालक वर्ग में शिवम यादव (अमरौना) एवं बालिका वर्ग में श्रद्धा (मढ़ी) प्रथम रहे।
ऊँची कूद (उच्च प्राथमिक): बालक वर्ग में हर्ष कुमार (अमरौना) एवं बालिका वर्ग में गुड़िया खैरवार (अमरौना) प्रथम रहे।
गोला प्रक्षेपण बालक वर्ग में हर्ष कुमार (अमरौना - 10 मी.) एवं बालिका वर्ग में गुड़िया खैरवार (अमरौना 8.50 मी.) प्रथम रहे।
डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में मुरलीधर गिरि (अमौरा - 19.75 मी.) एवं बालिका वर्ग में गुड़िया खैरवार (अमरौना 14.80 मी.) प्रथम रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता (विजेता): प्राथमिक बालक वर्ग में देवलासपुर, प्राथमिक बालिका वर्ग में देवलासपुर, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में तरॉंव, एवं उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में बगेरवा विजेता रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मल्हनी के रोजगार मेले में 357 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, नौ को मिला ऑफर लेटर
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)