नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी। थाना क्षेत्र के कुसा गांव में साइकिल चलाने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके बच्चों से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी मीनू पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम उनका बेटा साइकिल चलाते हुए पड़ोसी के दरवाजे पर चला गया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी का बेटा साइकिल लेकर उनके घर में घुस आया। विरोध करने पर आरोप है कि कन्हैया लाल पांडेय, आर्यन पांडेय, पूनम पांडेय, प्रतिमा पांडेय और बरमदेई ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मीनू, उनके बेटे आयुष और बेटी ईशा को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीट दिया।मारपीट में पीड़िता मीनू को शरीर पर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2) और 333 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: मल्लिकार्जुन खरगे देश से माफी मांगें : मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

