23 अक्टूबर से शुरू होगी विवाह मैरेज लॉन में श्रीमद्भागवत कथा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 23 अक्टूबर को होगा, जबकि इसके एक दिन पूर्व 22 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने बताया कि 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को अपराह्न तीन बजे सद्भावना पुल स्थित नवदुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 23 अक्टूबर, शुक्रवार से 29 अक्टूबर, गुरुवार तक प्रतिदिन शाम छह बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का समय प्रभु की इच्छा तक निर्धारित किया गया है। कथा के समापन अवसर पर 30 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम छह बजे हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य स्थल विवाह मैरेज लॉन, जौनपुर निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कलश यात्रा और श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
कथा व्यास आचार्य डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी जी महाराज अपनी ओजस्वी एवं अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गहना कोठी परिवार द्वारा कराया जा रहा है। गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य यजमान विमला सेठ, विवेक सेठ (मोनू) और अर्चना सेठ हैं। वहीं विशाल सेठ और विपिन सेठ स्वागताकांक्षी हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रामकथा सुनने का सौभाग्य मिलना भी प्रभु की कृपा : शांतनु जी महाराज
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel



