Jaunpur News: लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला

Naya Savera Network

कांग्रेस पर व्यक्तिगत हमले और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की ओर से सोमवार को सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने की रणनीति बताई गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं काशी क्षेत्र के जिला प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी अमर्यादित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करने के बजाय व्यक्तिगत हमलों और अभद्र भाषा का सहारा ले रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि अपशब्दों से सुर्खियां मिल सकती हैं, लेकिन जनता का समर्थन नहीं। इस दौरान नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यशाला को पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, जगदीश सोनकर, दिनेश चौधरी और सुषमा पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन अभियान के जिला सह संयोजक सुदर्शन सिंह ने किया। इस मौके पर अमित पांडेय, रामप्रकाश दुबे, जयप्रकाश दुबे, अखिलेश सिंह, विशाल शुक्ला, संदीप सिंह, दिनेश सोनकर समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: घर में घुसकर महिला व बच्चों को पीटा, पांच पर प्राथमिकी

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!