नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक। थाना क्षेत्र के डोभी के रसड़ा गांव में प्रेमी युगल ने परिवार की सहमति से तय शादी से पहले मंदिर में विवाह कर लिया। चंचल कुमारी और आकाश कुमार के बीच कई महीनों से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों की सहमति से नवंबर में उनकी शादी तय हुई थी और परिजन इसकी तैयारियों में जुटे थे।
रविवार को दोनों शादी के लिए नवंबर तक इंतजार नहीं कर सके और चंदवक स्थित शिव मंदिर पहुंच गए। यहां हनुमान मंदिर के सामने दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और सिंदूरदान कर विवाह कर लिया। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।
परिजनों के अनुसार, परिवार नवंबर में दोनों की शादी कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन युवक-युवती की लगातार इच्छा और आग्रह के बाद निर्धारित तिथि से पहले ही मंदिर में विवाह कराने पर सहमति बन गई।
चंचल कुमारी राष्ट्रीय विद्या मंदिर में कक्षा 12 की छात्रा हैं, जबकि आकाश कुमार पढ़ाई पूरी करने के बाद काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। मंदिर में विवाह के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सांप के काटने से युवक बेहोश, जिला अस्पताल रेफर
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)