Jaunpur News: खेतासराय स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जौनपुर-शाहगंज रेलखंड पर खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला के शव के कई टुकड़े हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


जानकारी के अनुसार गोदान एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11056) रविवार को शाहगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई की ओर जा रही थी। खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिल पाठक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन देर तक महिला की पहचान नहीं हो सकी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नवंबर में तय थी शादी, प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाया विवाह

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!