Jaunpur News: सांप के काटने से युवक बेहोश, जिला अस्पताल रेफर

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के विश्वपालपुर गांव में शनिवार रात सांप के काटने से 20 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


विश्वपालपुर गांव निवासी अंकुश कुमार शनिवार रात अपने बिस्तर पर सोए थे। रात में पेशाब करने के लिए वह घर से बाहर निकले। इसी दौरान एक सांप ने उनके पैर के अंगूठे में काट लिया। अंकुश को लगा कि किसी चीज ने उन्हें काटा है। आसपास देखने पर उन्हें सांप दिखाई दिया।


इसके बाद उन्होंने तत्काल घरवालों को घटना की जानकारी दी और बताया कि उन्हें बेहोशी महसूस हो रही है। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाए, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुर्गा प्रतिमाओं का अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!