Jaunpur News: जिला कारागार में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध आयोजन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिला कारागार जौनपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कारागार के मुख्य द्वार पर सभी कार्मिकों ने सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया। इसके बाद जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया।


गांधी-शास्त्री के चित्रों पर अर्पित किए पुष्प


ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। गांधी जी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन हुआ। कारागार परिसर में अधीक्षक, चिकित्साधिकारी, कारापाल, अन्य अधिकारी-कर्मचारियों और बंदियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।


बंदियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम


कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जेल अधीक्षक की ओर से नशा उन्मूलन विषय पर गोष्ठी आयोजित कर बंदियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।


खेल प्रतियोगिताओं में बंदियों ने लिया भाग


बंदियों के बीच शतरंज, कैरम, खो-खो, वालीबाल, जलेबी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। महिला बंदियों के लिए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं में बंदियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


महापुरुषों के आदर्श अपनाने की प्रेरणा


कार्यक्रम के समापन पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बंदियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर बंदियों को फल भी वितरित किए गए।


अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में रहे मौजूद


इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार राव, कारापाल अजय कुमार, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय व नन्द किशोर, उर्दू अनुवादक एवं सह प्रधान सहायक खलीक अहमद, वरिष्ठ सहायक पंकज कुमार द्विवेदी, लेखाकार वेद प्रकाश त्रिपाठी, फार्मासिस्ट अरुण कुमार सिंह, शिक्षाध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना, हेड जेल वार्डर दूधनाथ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में सपा का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू, वोट और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!