Mumbai News: रामलीला, भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : संजय सिंह

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। सार्वजनिक रामलीला समिति पवई द्वारा ४९वें रामलीला उत्सव का भव्य आयोजन २५ अक्टूबर से ५ नवंबर तक प्रतिदिन शाम ७ बजे से रात १० बजे तक पासपोली गाँव, निटी, पवई, मुंबई-८७ में किया जा रहा है।रामलीला का भव्य उद्घाटन उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह भारतीय संस्कृति, संस्कारों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा की प्रेरणा देता है। संजय सिंह ने कहा कि रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखते हैं तथा समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।

संजय सिंह ने सार्वजनिक रामलीला समिति पवई के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय घनश्याम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रामलीला के आयोजन एवं उसके सफल संचालन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष निहाल घनश्याम यादव, सचिव अनिल पांडेय, राम सहाय यादव ( कोषाध्यक्ष) राकेश अनिल पांडेय ( कार्यकरणी सेक्रेटरी) लालू प्रसाद यादव ( प्रमोद तिवारी (पोपट), कपिल खेरवार ( वरिष्ठ पत्रकार) अविनाश सावंत, अरविंद शिंदे, भरत सिंह शाम सावंत, मुन्ना तिवारी, सुभाष भाई, सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Amethi News: राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!