Amethi News: राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

अमेठी। महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 जनपद अमेठी के ग्राम बालीपुर डुहिया में भव्य सामाजिक महासंगम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।यह समारोह श्रीमती तारावती एवं राघवराम शर्मा द्वारा गया स्वामी जगन्नाथ जी के दर्शनोपरांत आयोजित किया गया।जहां नन्द, नाई, सेन,सविता, श्रीवास, शर्मा, वर्मा,ठाकुर एवं नंदवंशी समाज का बहुप्रतीक्षित “सामाजिक महासंगम एवं विशाल भंडारा” अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। व्यापक जनभागीदारी, विभिन्न प्रदेशों से समाज के लोगों की उपस्थिति तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के सहभाग से यह आयोजन विशेष रूप से यादगार बन गया।आयोजकों के अनुसार, लगभग 3,000 लोगों की सहभागिता वाला यह महासंगम समाज के अब तक के सबसे बड़े आयोजनों में से एक रहा। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, गोवा एवं चंडीगढ़ से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता सुनिश्चित किया। मुंबई से उपस्थित कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO), उत्तर प्रदेश एवं आयोजक परिवार द्वारा व्यापक स्तर पर आमंत्रण दिया गया था। समाज के जेंवार प्रमुखों एवं चौधरियों, उप जेंवार प्रमुखों एवं नायब चौधरियों,वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाशक्ति, प्रबुद्धजनों,सैलून संचालकों, शिक्षकों,पत्रकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ जगन्नाथ जी के जयकारे एवं पूजन अर्चन पश्चात चबैना-प्रसाद वितरण के साथ शुरू हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत- सत्कार अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण से किया गया तथा विभिन्न वक्ताओं के विचारपूर्ण उद्बोधनों ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।महासंगम को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं में मैनपुरी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ.गौरव नन्द,मऊ से ओमप्रकाश ठाकुर,अमेठी से समाजवादी पार्टी के युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव,गोंडा से गौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री संजय सविता विद्यार्थी तथा जौनपुर से भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा शामिल रहे।स्वागतोपरांत पंगत में प्रसाद ग्रहण कर उपस्थित सभी आगंतुकों ने समरसता का संदेश दिया।समारोह में राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई,वरिष्ठ कवि राम अवतार शर्मा पंकज प्रतापगढ़ एवं जनवादी लेखक सुखराम शर्मा सागर रायबरेली की विशेष उपस्थिति रही।अंत में स्वागताकांक्षी विनोद कुमार शर्मा एवं संतोष कुमार शर्मा के साथ खूबसूरत संचालन कर रहे MWO के संस्थापक अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, शिवदयाल शर्मा एवं उदयराज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | जौनपुर की आस्था आनंद सिंह ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!