Jaunpur News: तेजीबाजार में पुलिस मुठभेड़, गौ-तस्कर घायल

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक गौ-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चार गोवंश, अवैध हथियार और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है।


पुलिस ने मखदूमपुर तिराहे पर की घेराबंदी


एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप वाहन में गोवंश लादकर जौनपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर तेजीबाजार पुलिस ने मखदूमपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।


पुलिस को देखकर वाहन मोड़ने लगे


इसी दौरान हैदरपुर की ओर से एक संदिग्ध पिकअप और मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, पिकअप चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप सड़क किनारे खड्डे में फंस गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।


जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोटरसाइकिल सवार छोटू के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान उसके साथ मौजूद दो से तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।


चंदौली का रहने वाला है घायल आरोपी


घायल आरोपी की पहचान चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी 22 वर्षीय छोटू पुत्र सर्फुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद करने का दावा किया है। मौके से चार गोवंश और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वैज्ञानिक खेती का गुण सीखने को 63 किसानों का दल पंतनगर के लिए रवाना


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!