नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन गांव में विगत एक माह से ट्रांसफार्मर खराब होने से किसानों की फसलें सिंचाई के अभाव में सुख रही है।शनिवार को ग्रामीणों ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया।
किसान सुनिता, कुंती, प्रमिला, आसा देवी, उर्मिला, माधुरी, मंजु गौड़,मंजु व पूनम के साथ मौजूद तमाम लोगों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर की जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को कई बार दी जा चुकी है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।ट्रांसफार्मर जल्द न बदला गया तो कई बीघा फसल सिंचाई के अभाव में नष्ट हो जाएगी।किसानों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज को शिकायती पत्र भेजे गए मगर केवल अवश्वासन मिला।उन्होंने ने कहा कि बिजली विभाग के जेई मनीष यादव से कहा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर एक-दो दिन में लग जायेगा,मगर आज महीनों से ज्यादा का समय बीत गया।लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, और समस्या अभी भी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत में लेखपालों ने विभिन्न मांगो को लेकर शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)