Jaunpur News: केराकत में लेखपालों ने विभिन्न मांगो को लेकर शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन

Naya Savera Network

मांग पूरी न होने पर थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध करने की दी चेतावनी

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत,जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। लेखपालों का आरोप है कि कई वर्षों से उनकी मांगों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।लेखपालों की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष से लंबित 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने, आठ वर्ष से लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण और दो वर्ष से लंबित पदोन्नति सूची जारी करना शामिल है। इसके अलावा 16 वर्ष से भत्तों में वृद्धि नहीं होने, पटल से नहीं हटाए जाने, प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्य से मुक्त करने तथा पांच वर्ष से लंबित लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग की गई है।संघ के अनुसार तीन अक्टूबर को तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। आठ अक्टूबर को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार और 10 अक्टूबर को थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, रक्तदान शिविर व मोटरसाइकिल रैली प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें | मुंबई में 10 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक नाटक “वीर गोकुला” का मंचन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!