Jaunpur News: पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों ने किया चक्का जाम

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में युवती से दुराचार के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित पक्ष के परिजनों और ग्रामीणों ने शिकारपुर पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शिकारपुर तिराहे पर जौनपुर-खुटहन और जौनपुर-बैजारामपुर मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 50 ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन


बताया गया कि सात सितंबर को मोलनापुर गांव में युवती से दुराचार का मामला सामने आया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पीड़ित पक्ष के लोग ग्रामीणों के साथ शिकारपुर चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव किया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया।


कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची


चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। उपजिलाधिकारी के साथ खेतासराय, लाइन बाजार, खुटहन और सरायख्वाजा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।


पुलिस ने भीड़ हटाकर आवागमन कराया


काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत चलती रही। करीब 11:30 बजे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया, जिसके बाद दोनों मार्गों पर आवागमन बहाल कराया जा सका। प्रदर्शन के दौरान शीला देवी, सीता देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई


थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर निगरानी भी रखी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नाबालिग पौत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तीन पर मुकदमा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!