Jaunpur News: नाबालिग पौत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तीन पर मुकदमा

Naya Savera Network


बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पौत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर लाइन बाजार थाना पुलिस ने दो युवकों और एक युवती के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, पचहटिया निवासी व्यक्ति ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पौत्री 27 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे घर से किसी काम के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए गौराबादशाहपुर निवासी किशन तथा बरदह थाना क्षेत्र के जीवली निवासी विकास और रितिका पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।


तहरीर में परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि अगस्त माह में भी इन्हीं लोगों द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया गया था। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरदह थाना क्षेत्र के जीवली स्थित एक मकान से किशोरी को बरामद किया था। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद दोबारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया।


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना की जिम्मेदारी शीतला चौकियां चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव को सौंपी गई है। चौकी प्रभारी मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करने के साथ किशोरी और नामजद लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।


पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें | सेवा संकल्प अभियान : सेवा प्रथम नवाचार चुनौती “बदलाव की कहानी” के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!