Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर परसौड़ी गांव के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया। 

वाराणसी जनपद के चोलापुर  निवासी विवेक कुमार अपनी बाइक से वाराणसी से चंदवक की ओर जा रहा था। वह परसौड़ी गांव के पास पहुंचा था, तभी आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।सूचना पर चंदवक पुलिस ने घायल विवेक को उपचार के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जापान से कांस्य पदक लेकर गुरु के आंगन पहुंचे रोहित यादव, हुआ आत्मीय अभिनंदन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!