Jaunpur News: मध्यस्थता से विवादों का समाधान आसान और खर्चीला नहीं : जनपद न्यायाधीश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्र के नाम मध्यस्थता अभियान 3.0 के प्रचार-प्रसार के लिए गांधीवादी दृष्टिकोण एवं मध्यस्थता ‘विवाह से संवाद तक’ विषय पर दीवानी न्यायालय परिसर जौनपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अधिवक्ताओं को मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थता विवादों के समाधान का सरल, कम खर्चीला और प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया जाता है। मध्यस्थता में न तो किसी पक्ष की हार होती है और न ही किसी की जीत, बल्कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचते हैं। इससे उनके बीच भाईचारा और आपसी संबंध भी बने रहते हैं।


जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिवक्ताओं को मध्यस्थता के लिए लगातार प्रोत्साहित किए जाने की अधिवक्ताओं ने सराहना की। अधिवक्ताओं ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाई जा सकती है और न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ भी कम किया जा सकता है।


इस दौरान दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की ओर से मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निस्तारण को गति देने के लिए जनपद न्यायाधीश का सम्मान भी किया गया। संगोष्ठी में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने मध्यस्थता की उपयोगिता पर विचार व्यक्त करते हुए इसे विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!