Jaunpur News: राजकीय हाईस्कूल परियावां में ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राजकीय हाईस्कूल परियावां, सिरकोनी में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बेकार पड़ी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करते हुए Best Out of Waste, Best to Art एवं Waste to Wealth गतिविधियों में प्रतिभाग किया। बच्चों ने प्लास्टिक की बोतलों और अन्य अनुपयोगी सामग्री से सुंदर एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं। विद्यालय में बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों और प्लांट पॉट्स में तुलसी के पौधे लगाकर औषधीय गार्डन का विस्तार किया गया। इसके साथ ही इको क्लब के अंतर्गत किचन गार्डन में लगी सब्जियों की साफ-सफाई भी कराई गई। गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को कचरा कम करने, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापिका शशिकला सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करती हैं।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: आशीर्वाद भाषा-सेतु पुरस्कार का भव्य समारोह सम्पन्न  


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 





एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!