Jaunpur News: चकबंदी के पांच साल से लंबित वाद दो माह में निस्तारित करने के निर्देश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें लंबित वादों और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर आगामी दो माह के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही लालपुर में भूचित्र एकत्र करने के निर्देश दिए।


उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को रोस्टर तैयार कर न्यायालयों का निरीक्षण करने को कहा, ताकि वादों के निस्तारण की नियमित समीक्षा हो सके।


समीक्षा के दौरान वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी चकबंदी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चालू माह में धारा-52 के अंतर्गत लक्षित गांवों की संख्या और पुराने गांवों में कब्जा परिवर्तन की प्रगति की जानकारी ली।


जिलाधिकारी ने चकबंदी से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और सभी लंबित मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शैलेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!