Jaunpur News: फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के हरदासीपुर गांव में रविवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरदासीपुर निवासी मुकेश कुमार पांडेय (52) रविवार रात नशे की हालत में बाजार गया था। वहां से रस्सी लेकर घर लौटा। बताया जाता है कि वह पत्नी को बार-बार जान देने की धमकी दे रहा था। हालांकि, पहले भी इस तरह की धमकी देने के कारण परिजनों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। रात करीब आठ बजे वह मकान के एक कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे में उसका शव पंखे के सहारे रस्सी से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें | मुंबई में भी शुरू होगी पेट केयर शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था : मंगलप्रभात लोढ़ा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!