Jaunpur News: बालिकाओं को स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर, स्वास्थ्य जागरूकता और विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।


कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के निर्देशन तथा पूर्णकालिक सचिव सुशील कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वस्थ नारी शक्ति आवश्यक है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ न्याय पहुंचाना भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता, विधिक सहायता, पैरालीगल वालंटियर, विधिक सहायता अधिवक्ता और फ्रंट ऑफिस जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।


उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया, इंटरनेट, मोबाइल और टेलीविजन का सावधानीपूर्वक एवं रचनात्मक उपयोग करने की सलाह दी। कहा कि इन माध्यमों का इस्तेमाल स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए।


उप मुख्य प्रतिरक्षा सलाहकार डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने नारी स्वास्थ्य, सर्वाइकल कैंसर और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न सेवाओं और जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाने वाली कानूनी सहायता की जानकारी दी।


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके जायसवाल, डॉ. सीमा सिंह, पैनल अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव और शिक्षिका ज्योति ने भी छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान होने पर उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है। छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपलब्ध टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य अनमोल है और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. मंजू वर्मा, कॉलेज की शिक्षिकाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील कुमार मौर्य, राकेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आदर्श वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या डॉ. मंजू वर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बैठक में त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!