Jaunpur News: बैठक में त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना परिसर में संभ्रांत नागरिकों, मूर्ति स्थापना समितियों के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने की।


थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस वर्ष 100 से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों को पंडालों और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध किया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में रामफेर विश्वकर्मा, राजिंदर तिवारी, प्रमोद यादव, हीरालाल, दिनेश यादव समेत अनेक संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ चलने का आह्वान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!