Jaunpur News: अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ चलने का आह्वान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूँ। अपना दल (एस) की मछलीशहर जिला इकाई की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूँ में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और 17 अक्टूबर 2026 को डॉ. सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी सेक्टर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करें तथा बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों और जनहित में किए जा रहे कार्यों से लोगों को अवगत कराकर पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 17 अक्टूबर को भारी संख्या में प्रतापगढ़ पहुंचने का आह्वान किया।


विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं तथा गांव-गांव जन चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। वाराणसी क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने भी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर लोगों को 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ चलने के लिए प्रेरित करने की अपील की।


मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने कहा कि सभी साथी मिलकर बड़ी संख्या में प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों से लोगों को अवगत कराएं और संगठन से जोड़ें।


प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देने के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लोगों तक बहन अनुप्रिया पटेल के कार्यों और पार्टी की नीतियों को पहुंचा सकें।


अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने कहा कि संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा गांव-गांव जन चौपाल आयोजित कर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। उन्होंने मड़ियाहूँ विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार भारी मतों से जीत का लक्ष्य दोहराया।


बैठक में प्रदेश सचिव (बौद्धिक मंच) राजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुनीता पटेल, राकेश पटेल, ललई सरोज, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, मुक्तेश्वर पटेल, सभाजीत पटेल, संजू पटेल, सरोज पटेल, कन्हैयालाल पटेल, बचाऊ पटेल, राजेंद्र पटेल, सजन पटेल, अनिल पटेल, जय सिंह चौरसिया, भोला सरोज, चंद्रशेखर यादव, नवदीप पटेल, राजकुमार पटेल, अमित सिंह, नितेश पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पापड़ खरीदने के बाद पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट, धमकी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!