Jaunpur News: पापड़ खरीदने के बाद पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट, धमकी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भंडरिया टोला में पापड़ की दुकान पर सामान के रुपये मांगने को लेकर दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

भंडरिया टोला निवासी बृजेश कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे उसकी दुकान पर बच्चा सेठ पुत्र गुलाब सेठ पापड़ खरीदने आया था। पापड़ देने के बाद जब उसने रुपये मांगे तो आरोप है कि बच्चा सेठ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके सिर में काफी चोटें आईं।

पीड़ित का आरोप है कि बच्चा सेठ आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज में हुआ एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!