Jaunpur News: मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज में हुआ एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन

Naya Savera Network

ड्रोन तकनीक और अंतरिक्ष विज्ञान की संभावनाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। स्थानीय नगर के स्टेशन रोड मार्ग पर स्थित मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज, मड़ियाहूं-जौनपुर में बुधवार को एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडिया स्पेस अकादमी के एयरोस्पेस विभाग के तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक ड्रोन तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उन्नत ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने ड्रोन तकनीक के कृषि, सर्वेक्षण, मानचित्रण, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार की संभावनाओं की भी जानकारी दी गई।


कार्यशाला में डॉ. कुमार प्रणव वर्मा, कोऑर्डिनेटर, स्पेस एजुकेशन, इसरो, मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज तथा डॉ. प्रभांशु कुमार, विशिष्ट अतिथि एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर, स्पेस एजुकेशन, इसरो (उ.प्र.) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने तथा तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप से विकसित करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक श्री अपूर्व तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक तेजी से विकसित हो रही है और आने वाले समय में इसके उपयोग का दायरा और व्यापक होगा। वहीं, प्राचार्य प्रो. एस.के. पाठक ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के तकनीकी एवं कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और ड्रोन एवं अंतरिक्ष तकनीक से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत अभियान, कौशल विकास और आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के मंच संचालन का कार्य डॉ विवेक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया I इस दौरान कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ आंजनेय  पांडेय, प्रो अजय वर्मा, प्रो सुमन सिंह, डॉ उमेश राव,डॉ जे पी दुबे, डॉ विजय, डॉ जे पी शुक्ला, डॉ सुशील मिश्रा, डॉ अमिताभ कुमार, डॉ सुजीत पटेल, डॉ विवेक प्रजापति, डॉ जितेन्द्र पाल, डॉ सौरभ सिंह, डॉ राजपाल, डॉ विवेक सिंह, डॉ दया सिंधु, डॉ दुर्गेशवरी पांडेय, डॉ त्रिपुरारी, डॉ बृजेश चौबे, डॉ मनोज शुक्ला, डॉ हौशिला पांडेय, डॉ रविंद्र तिवारी, डॉ अजय पटेल, सहित महाविद्यालय के अन्य सम्मानित प्राध्यापक एवं प्रतिभागी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे I

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक का ट्रैक किनारे मिला शव


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!