Jaunpur News: युवक का ट्रैक किनारे मिला शव

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव स्थित नेवादा स्टेशन के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, किलोमीटर संख्या 26/2/3 के पास युवक मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान दिनेश मालवीय (32) पुत्र शंभूलाल मालवीय निवासी ग्राम कड़ाई, थाना महीतपुर, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश के रूप में की।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार दिनेश जौनपुर से रायबरेली जा रहा था। वह एक संस्था में प्रचारक का काम करता था। आशंका है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन उज्जैन से जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने किया मछलीशहर तहसील का निरीक्षण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!