Jaunpur News: डा. सत्येन्द्र सिंह बनाये गये चन्दौली के प्रभारी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के वाराणसी मण्डल अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह को चन्दौली जिला प्रभारी बनाया गया। जिला प्रभारी बनाये जाने पर डा. सत्येन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष एश्वर्य राज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझ पर विश्वास करते हुए देश एवं प्रदेश नेतृत्व ने मुझे सौंपा है, उस पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूंगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर रालोद जौनपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस दौरान काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष रघुनाथ यादव, डा. एसए रिजवी, सुनील सिंह, आकुल यादव, विनय कुमार यादव आदि ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तालाब के किनारे चला स्वच्छता अभियान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!