Jaunpur News: श्रीराम कथा के लिए बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में ज्ञानप्रकाश सिंह ने सपत्नी किया भूमिपूजन

Naya Savera Network


कथा को ऐतिहासिक बनाने के संकल्प के साथ रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में सेवाभारती, जौनपुर, काशी प्रांत के नेतृत्व में 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के लिए गुरुवार को मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने सपत्नी विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया।


भूमिपूजन के इस पावन अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भूमिपूजन के साथ ही श्रीराम कथा के भव्य आयोजन के लिए भव्य पंडाल निर्माण कार्य का भी शुभारंभ हो गया।

इस अवसर पर मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि आगामी 20 अक्टूबर को भव्य झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुरली पाल (प्रांत कार्यवाह, काशी प्रांत), बड़े भाई भुवनेश्वर सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, पूर्व सभासद विनय सिंह, अरविंद सिंह (माउंट लीटरा), प्रदीप सिंह "रिंकू", मिंटू पाठक, संजय सिंह, डॉ. दिनेश तिवारी, ब्रह्मेश शुक्ल, पप्पू माली (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल "एस"), डॉ. मधुकर तिवारी, रमेश सिंह "रामा", बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, मीना यादव, रूचि सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, रेखा तिवारी, प्रीति गुप्ता, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, बिट्टू किन्नर, मिलन श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरी, किरण सिंह, नेहा सिंह, पूनम पटेल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं रामभक्त उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डा. सत्येन्द्र सिंह बनाये गये चन्दौली के प्रभारी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 







एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!