Jaunpur News: तालाब के किनारे चला स्वच्छता अभियान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड परिसर के पीछे स्थित तालाब के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार की देखरेख में सफाईकर्मियों ने तालाब के किनारे और पौधों के आसपास जमा कूड़ा-कचरा व घास-फूस हटाया। करीब एक घंटे चले अभियान में आसपास की गंदगी साफ की गई। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई जरूरी है। लोगों को भी आसपास गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव प्रणय भारती, सुजीत कुमार समेत सफाईकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा के पिता को धमकी, तीन पर प्राथमिकी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!