Jaunpur News: डीएम ने देर रात ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सोमवार देर रात जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की प्रगति और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफएलसी की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी की जाए। साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए एफएलसी कार्य को नियमानुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मर्यादा पुरुषोत्तम का जीवन समाज में शांति और धर्म का प्रतीक : सीओ


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!