Varanasi News: होटल मदीन के जीएम संदीप पटियाल समेत चार लोगों पर मुकदमा, 1.71 करोड़ रुपये के गबन का आरोप

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। द मॉल रोड स्थित होटल मदीन के पूर्व महाप्रबंधक संदीप पटियाल समेत चार लोगों के खिलाफ कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। होटल प्रबंधन की ओर से कराई गई चार्टर्ड अकाउंटेंट और आईडीएस कंपनी की जांच रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।


होटल प्रबंधन के अनुसार, इस संबंध में कैंट थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में पूर्व जीएम संदीप पटियाल, एचआर प्रदीप कुमार तिवारी, अकाउंट्स मैनेजर अनुपम सिंह और कैशियर कौशल किशोर को आरोपी बनाया गया है।


होटल प्रबंधन का आरोप है कि लंबे समय से होटल में वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी, कमीशनखोरी और कर्मचारियों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं। प्रबंधन के मुताबिक, वित्तीय लेखा-जोखा में लगातार गड़बड़ी सामने आने के बाद आईडीएस अकाउंट सॉफ्टवेयर और चार्टर्ड अकाउंटेंट की निगरानी में जांच कराई गई।


होटल प्रबंधन के मुताबिक चार्टर्ड अकाउंटेंट की रिपोर्ट में 31 मार्च 2026 तक होटल के कैश में 2,06,72,991 रुपये होने चाहिए थे, जबकि भौतिक सत्यापन के दौरान करीब 55 लाख रुपये ही मिले। प्रबंधन ने इसी आधार पर करीब 1.71 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है।


होटल प्रबंधन का यह भी कहना है कि आरोपितों ने होटल से जाने के बाद ई-मेल और डाक के माध्यम से अपना इस्तीफा भेजा। प्रबंधन ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई और कथित गबन की राशि की बरामदगी की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसी भी अनजान लिंक, एप या वेबसाइट पर साझा न करें व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी : संग्राम सिंह यादव


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 







Hotel Madin, The Mall Road,Varanasi

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!