2 नवंबर को BRP कॉलेज में लगेगा मेला, 50 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश 'रोजगार मिशन' के अंतर्गत जनपद के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी 09 विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 2 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से बी.आर.पी. कॉलेज परिसर में जिला मुख्यालय स्तरीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि इस मेले में देश की प्रतिष्ठित और नामचीन 50 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे बेरोजगार युवाओं को सीधे नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह और जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में किसानों के खिले चेहरे: जिले के 6.86 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 123 करोड़ रुपये
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)