जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा, 21 हजार रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी व झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी जौनपुर ने चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के अलवल डीएवी कॉलेज के पास निवासी अश्वनी गौड़ (21) के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन जौनपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के निर्माणाधीन भवन के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से सैमसंग गैलेक्सी ए-35 और वनप्लस नॉर्ड कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा 50 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 21,050 रुपये बताई गई है।
इस मामले में जीआरपी थाना जौनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(सी) और 317(2) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अश्वनी गौड़ के खिलाफ जीआरपी जौनपुर में वर्ष 2025 के दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, उपनिरीक्षक हरिकेश, कांस्टेबल मनीष यादव, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश गोंड, संतोष यादव तथा रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक आरएन यादव शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: UPSC अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का मंच बना ‘ज्ञान संवाद’, अवध ओझा ने दिए सफलता के मंत्र
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


