Jaunpur News: निर्माण रोकने की नोटिस देने पहुंचे नगर पंचायत लिपिक से गाली-गलौज का आरोप

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरूद्दीन गंज मोहल्ले में बिना नक्शा पास कराए कराए हो रहे निर्माण को रोकने की नोटिस देने पहुंचे नगर पंचायत के लिपिक के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के लिपिक श्याम नारायण मिश्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लिपिक के अनुसार 30 सितंबर की शाम करीब 03 बजे वह खैरूद्दीन गंज मोहल्ले में बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे एक निर्माण कार्य को रोकने के लिए नोटिस लेकर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर धमकी दी। घटना के बाद लिपिक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए पांच सौ पौधे 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!