Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए पांच सौ पौधे

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: खेतासराय क्षेत्र के भदैला गांव में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पांच सौ पौधे रोपित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव  ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पौधे लगा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर पेड़ बनने तक देखभाल करना जरूरी है। जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के अभियान को व्यापक बनाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस पास पौधे लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। प्रदेश सरकार विकास के साथ जनकल्याण को भी प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। सरकार की नीतियों और कार्यों का बखान किया। इस मौके पर उपेंद्रनाथ मिश्र, राजकेशर पाल, मनीष गुप्ता, राजू बिंद, उमेश सिंह, ग्राम प्रधान सुफियान अहमद, हरेन्द्र यादव, शांतिभूषण मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अकाल मौत का भय दिखाकर डेढ़ लाख के आभूषण की ठगी 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!