Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान में गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में जनकल्याण, जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रेक्षागृह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रम का अतिथियों ने किया शुभारंभ


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और डॉ. अजय सिंह ने किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।


गांधी-शास्त्री के आदर्श अपनाने पर जोर


राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, जबकि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है।


दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राईसाइकिल


कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित चित्रकला और रंगोली प्रस्तुत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


स्वयं सहायता समूहों ने लगाए विभिन्न स्टॉल


कार्यक्रम स्थल पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों और संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


सेल्फी प्वाइंट पर अतिथियों ने खिंचाई फोटो


कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर अतिथियों ने फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन भी किया।


नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश


संस्कृति विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से स्वच्छता, विकास, विज्ञान, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।


राष्ट्रहित के आदर्श अपनाने का संदेश


कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सत्य, अहिंसा, सादगी, सेवा, स्वावलंबन एवं राष्ट्रहित के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, दिव्यांगजन और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | जौनपुर न्यायालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!