Jaunpur News : 983 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Naya Sabera Network
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस ने सोमवार को एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 983 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक नन्दकुमार राय मय हमराह हेड कांस्टेबल रामपैत कन्नौजिया और रिजर्व कांस्टेबल सदानन्द यादव ने सिरकोनी स्टेशन के माल गोदाम के पास, ग्राम कादीपुर के क्षेत्र से मनीष कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय प्रेमनारायण मिश्रा निवासी ग्राम मिसीरपुर, थाना जाफराबाद को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 29 वर्ष है। उसके कब्जे से कुल 983 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना जलालपुर में मुकदमा अपराध संख्या 398/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!