Jaunpur News : मड़ियाहूं पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लाठी-डंडा व फरसा बरामद

Naya Sabera Network
जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूं पुलिस ने सोमवार को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा और फरसा भी बरामद करने का दावा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 298/2026 में वांछित अभियुक्त रामधनी पटेल पुत्र राजनरायन पटेल और रामरथी पटेल पुत्र राजनरायन पटेल निवासी रसूलपुर, थाना मड़ियाहूं को उनके घर से हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा और फरसा बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!