Jaunpur News : युवती ने गांव के युवक पर छेड़खानी व भाई को पीटने का लगाया आरोप

Naya Savera Network

प्रार्थना पत्र सौंप कानूनी कार्यवाही की उठाई मांग

केराकत, जौनपुर । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक गांव में गुरुवार  को घर में अकेली युवती को पाकर एक मंचला युवक घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने लगा। अपने मकसद में नाकाम होने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया। पीड़िता  ने कोतवाली पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक 17 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती व छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकला। 

पीड़िता का आरोप है कि घटना के संबंध में पूछताछ करने जब उसका भाई आरोपी के घर पहुंचा तो वहां दोनों आरोपियों सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पूर्व से उसका पीछा करते हैं और रास्ते में भी अभद्र व्यवहार व छेड़खानी करते हैं। घटना के बाद से वह डरी-सहमी है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!