नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। पत्रकार गोकर्ण पांडेय पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपितों अंजनी मिश्रा और धर्मेंद्र मिश्रा को फतेहगढ़ मार्ग से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे कहीं भागने के फिराक में सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया।
शाहाबुद्दीनपुर-उसरौली गांव में गत मंगलवार रात बरसी कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट में रुस्तमपुर गांव निवासी गोकर्ण समेत तीन लोग घायल हुए थे। आरोप है कि हमलावरों ने गोकर्ण के सिर पर धारदार हथियार से वार किया और उनकी सोने की चेन छीन ली। जान बचाकर भागने के दौरान स्कार्पियो और वैगनआर कार में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं, दूसरे पक्ष के जितेंद्र मिश्रा की तहरीर पर गोकर्ण पांडेय समेत पांच नामजद और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ भी मारपीट, हवाई फायरिंग, धमकी, तोड़फोड़ और चेन छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रधान की माता के निधन से शोक
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
